Accessibility Control

  <div class=

श्री वी. के. सक्‍सेना ने पावरग्रिड के मुख्‍य सर्तकता अधिकारी का कार्यभार संभाला

" title="

श्री वी. के. सक्‍सेना ने पावरग्रिड के मुख्‍य सर्तकता अधिकारी का कार्यभार संभाला

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

श्री वी. के. सक्‍सेना, ने पावर‍ ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के मुख्‍य सर्तकता अधिकारी का कार्यभार संभाला है। वे एम. ए.,एलएलबी है एवं 1984 बैच के भारतीय राजस्‍व सेवा (आय कर) के अधिकारी हैं और उन्‍हें आय कर कानूनों के प्रवर्तन का 32 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्‍होंने कई प्रतिनियुक्ति समनुदेशनों पर भी कार्य किया है। भारत सरकार के आय कर विभाग में प्रशासनिक, अपीलीय इत्‍यादि क्षमताओं में सेवा देने के साथ ही उन्‍हें न्‍यायिक एवं सतर्कता संबंधी समनुदेशनों का भी अनुभव है। वे वित्‍त मंत्रालय के केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड में कर नीति और विधायन विभाग में भी काम कर चुके हैं। श्री सक्‍सेना लॉस एंजिल्‍स, संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में ‘टेक्निक्‍स ऑफ टैक्‍स ऑडिट एंड कलेक्‍सन’ पर यूएनडीपी के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी सहभागिता कर चुके हैं।