Accessibility Control

  <div class=

स्‍वच्‍छ भारत अभियान के लिए 55000 मानव घंटों की शपथ

" title="

स्‍वच्‍छ भारत अभियान के लिए 55000 मानव घंटों की शपथ

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

पावरग्रिड ने ‘स्‍वच्‍छ भारत’ के राष्‍ट्रीय ऐजेंडा के प्रति अपनी वचनबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम बढाया है। इस राष्‍ट्रीय महत्‍व की पहल के तहत श्री आई.एस. झा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने सभी कार्यकारी निदेशकों के साथ मिलकर पोसोको सहित पावरग्रिड कारपोरेट सेंटर, क्षेत्रीय कार्यालय और उप-केन्‍द्रों के सभी कार्मिकों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया और अपनी सीएसआर पहल के अधीन ’स्‍वच्‍छ भारत अभियान’ से जुडने की शपथ दिलाई। पावरग्रिड ने वर्ष 2016 में स्‍वच्‍छ भारत के लिए 55000 मानव घंटों की शपथ ले कर एक मिसाल कायम की है।अभियान की शुरुआत 15 फरवरी, 2016 को छत्‍तीसगढ के रायपुर में हुई जहां कर्मचारियों ने पावरग्रिड कार्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। आने वाले सप्‍ताहों में इसी तरह की गतिविधियां देश भर में संचालित करने का कार्यक्रम बनाया गया है।