Accessibility Control

  <div class=

रूस के प्रधानमंत्री पावरग्रिड के स्‍टॉल में

" title="

रूस के प्रधानमंत्री पावरग्रिड के स्‍टॉल में

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

रूस के प्रधानमंत्री माननीय श्री देमेत्री मेदवेदेव ने दिनांक 11 से 14 जुलाई, 2016 को रूस के एकाटेरिनबर्ग शहर में आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय इंडस्ट्रियल ट्रेड फेयर इन्‍नोप्रोम – 2016 में पावरग्रिड के स्टॉल का दौरा किया।उन्‍होनें श्री रवि प्रकाश सिंह, निदेशक (कार्मिक) जो पावरग्रिड टीम का नेतृत्‍व कर रहे थे, के साथ चर्चा की तथा पावरग्रिड द्वारा विकसित पारेषण नेटवर्क में रूचि दिखाई। माननीय केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा वित्‍त व कंपनी मामलों की राज्‍य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ ही राजस्थान, महाराष्‍ट्र और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्रियों ने भी पावरग्रिड स्‍टॉल का भ्रमण किया। 
पावरग्रिड ने स्‍टॉल में अपनी क्षमताओं, नई तकनीकों के आमेलन और विभिन्‍न देशों में पावरग्रिड की उपस्थिति को दर्शाया। भारत इन्‍नोप्रोम – 2016 में भागीदार देश था। इस ट्रेड फेयर में 60 देशों से 600 से ज्‍यादा कंपनियों ने हिस्‍सा लिया।