
डॉ यतीन्द्र द्विवेदी
डॉ. यतींद्र द्विवेदी (DIN: 10301390) हमारे कंपनी के निदेशक (कार्मिक) हैं। इस दायित्व को ग्रहण करने से पूर्व वे पावरग्रिड में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने निरंतर बदलते हुए व्यावसायिक परिवेश में अनेक चुनौतीपूर्ण एवं प्रमुख कार्यों का सफल नेतृत्व किया और लगातार सकारात्मक परिणाम प्रदान किए। वे एक अनुभवी और दक्ष नेतृत्वकर्ता हैं, जिन्हें 35 वर्षों से अधिक का सुदृढ़ अनुभव है। उन्होंने कारोबार के अनुरूप मानव संसाधन रणनीति को संरेखित करने और संगठन के विकास को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे एक व्यवसाय प्रवर्तक हैं, जिनके पास उत्कृष्ट क्रॉस फंक्शनल ज्ञान, उच्च कुशाग्रता और नीति निर्माण, मानव संसाधन प्रक्रिया पुनर्रचना और अन्य संगठनात्मक विकास पहलों में दीर्घ अनुभव है।
उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ से की और वर्ष 1993 में पावरग्रिड से जुड़े। उन्होंने पावरग्रिड में SAP प्रणाली के कार्यान्वयन, मानव संसाधन के डिजिटलीकरण, भविष्य के कार्य परिवेश हेतु तैयारी जैसे विविध परिवर्तन प्रबंधन अभियानों का नेतृत्व किया, जिनका उद्देश्य एक सशक्त, लचीले और उत्सुक संगठन का निर्माण करना रहा है।
डॉ. द्विवेदी ने मानव संसाधन एवं पावरग्रिड के विभिन्न विभागों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) व मशीन लर्निंग (ML) आधारित अनुप्रयोगों के कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में पावरग्रिड को 2024 में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ATD BEST AWARD से सम्मानित किया गया, जो प्रतिभा विकास में रणनीतिक दृष्टिकोण तथा व्यावसायिक परिणामों के उत्कर्ष को दर्शाता है। उनके विशिष्ट योगदानों के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से समानित किया गया है।
डॉ. द्विवेदी ने IIT रुड़की से इंजीनियरिंग में स्नातक, NITIE मुंबई (वर्तमान IIM मुंबई) से पीजीडीआईई और एमडीआई गुरुग्राम से पीजीडीएम की तथा प्रबंधन में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने हमारे भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ष 2017 में प्रतिष्ठित Asian Management Challenge Championship भी जीती। उन्हें अगस्त 2023 में हमारे निदेशक मंडल में निदेशक (कार्मिक) के रूप में नियुक्त किया गया।